यूपी: मऊ में भीषण सड़क हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

0

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह चालक को आई झपकी बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

शादी से लौट रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि गोरखपुर के खोराबाद थाना क्षेत्र के रानीडीह निवासी विनय श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रांची से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। 20 अप्रैल को शादी संपन्न होने के बाद पूरा परिवार घर लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

इनकी हुई मौत
हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें शामिल हैं:

  • 60 वर्षीय विनय श्रीवास्तव
  • 58 वर्षीय अर्चना श्रीवास्तव
  • 27 वर्षीय कृतार्थ
  • 20 वर्षीय रविन्द्र यादव (चालक)
  • 28 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार

इनमें पिता, पत्नी और पुत्र एक ही परिवार के थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *