दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी से मुलाकात

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। दिल्ली दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात प्रस्तावित है। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की संगठनात्मक तैयारियां तेज हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा कई अहम बैठकों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद उनकी अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी बैठक होनी है। हालांकि, इन बैठकों में किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। योगी का यह दौरा ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में अमित शाह के साथ शामिल होने के एक दिन बाद हो रहा है। 25 सितंबर को अमित शाह ने ट्रेड शो के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *