पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के बीकानेर आगमन पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया स्वागत

0

पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के बीकानेर आगमन पर रविवार को नाल एयरपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद  कटारिया का बीकानेर आगमन पर स्वागत करते हुए उनके सुखद एवं सफल प्रवास की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट हुई तथा विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण संवाद भी हुआ।

विधायक सारस्वत ने कहा कि महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का बीकानेर आगमन क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने महामहिम के सम्मान में आत्मीय भाव व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *