बस और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में एक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
बुधवार तड़के रूपनगर-मोरिंडा बाइपास पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही एक टूरिस्ट बस और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
