चंडीगढ़ के मनीमाजरा में विक्रम ढाबे पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, साफ-सफाई न होने पर कटा चालान
चंडीगढ़। मनीमाजरा के गोबिंदपुरा इलाके में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी विंग ने विक्रम ढाबे पर छापेमारी की। ढाबे में गंदगी मिलने पर संचालक का चालान काटा गया है। इसके साथ ही ढाबे को सील कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
ढाबे को सील कराने के लिए पुलिस से कार्रवाई करने को कहा है। फूड सेफ्टी विंग की ओर से पुलिस को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। ढाबे को सील कराने के लिए मजिस्ट्रेट, स्वास्थ्य सचिव और डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज को भी पत्र लिखा है।
विभाग की ओर से इन अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए ढाबे को सील कराने की कार्रवाई के लिए अनुरोध किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है। जांच के दौरान नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इनपुट- DB
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
