‘सोचा नहीं था ये मुलाकात आखिरी होगी…’, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौसी का निधन, पूर्व CM ने जताया दुख

0

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौसी का गुरुवार को हिसार में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

मौसी के निधन पर हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को अस्पताल जाकर उन्होंने मौसी से मुलाकात की थी, लेकिन उस समय यह नहीं सोचा था कि वह मुलाकात उनकी आखिरी होगी।

हुड्डा ने लिखा कि मौसी का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा उनकी यादों में जीवित रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि व्यक्तिगत रूप से उन्हें ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

मौसी के निधन की खबर मिलते ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। वह परिवार के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हिसार रवाना हो गए हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *