EVM को दोष देना ऐसा जैसे बच्चा फेल होने के बाद मास्टर, स्कूल और बेंच को दोष दे, अनिल विज

0

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बसपा सुप्रीमों मायावती के EVM को बंद करने वाले बयान पर तंज कसा और कहा कि EVM को दोष देना ऐसा है जैसे फेल होने पर बच्चा मास्टर और स्कूल को दोष दे।

वहीं, कपिल सिब्बल द्वारा सुप्रीम कोर्ट समेत संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने को लेकर मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की स्वायत्त संस्थाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बसपा सुप्रीमों मायावती के बयान कि देश में स्वतंत्र चुनाव कराने हैं तो EVM को तुरंत बंद किया जाए, के सवाल के जवाब में मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह तो वैसे ही हुआ जैसे कोई बच्चा स्कूल में फेल होकर घर आकर रोता है कि मास्टर खराब था, स्कूल खराब था और बेंच भी खराब था।

विज ने कहा कि जब ये (विपक्ष) जीतते हैं तब ये नहीं बोलते, जैसे ये हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और केरल में नहीं बोले। उन्होंने कहा कि यह जगह-जगह पर जुलूस निकाल रहे हैं कि मतदाता सूचियां गलत है, अगर मतदाता सूचियां गलत है तो तुम्हारे जीते हुए जितने सांसद, विधायक है उन्हें त्याग पत्र देना चाहिए क्योंकि ये मान रहे हैं कि मतदाता सूचियां गलत हैं, इसलिए इन्हें त्याग पत्र देकर फिर सड़कों पर आना चाहिए।

कपिल सिब्बल देश की सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी कर रहे हैं कि अदालतें उनकी बात को नजर अंदाज कर रही हैं और निष्पक्ष फैसला नहीं ले रही, के सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कई बार पहले भी कह चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी सभी स्वायत्त संस्थाओं के खिलाफ देश में अभियान चला रही है।

विपक्ष कोर्ट, ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग पर भी प्रश्न चिन्ह लगाते हैं और उसका मुख्य कारण यह है कि कांग्रेस की रहनुमाई आज राहुल गांधी कर रहे हैं और राहुल गांधी की नसों में उनकी दादी इंदिरा गांधी का तानाशाही वाला खून दौड़ रहा है तथा प्रजातंत्र को खत्म करके देश में तानाशाही लाना चाहते हैं, इसीलिए लगातार स्वायत्त संस्थाओं का विरोध कर रहे हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *