मोहाली के कई इलाकों में आज 8 घंटे का पावर कट, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद
मोहाली: शहर के कई सेक्टरों में बुधवार को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी मरम्मत कार्य के चलते सेक्टर-105, 106, 108, 109 और सीपीएम सेक्टर-105 तथा एपी फीडर सवाड़ा के एरिया में बिजली आपूर्ति आठ घंटे तक बंद रहेगी।
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कट लगेगा। पावरकॉम के अधिकारियों के मुताबिक अगर समय पर मरम्मत पूरी हो गई तो सप्लाई पहले भी बहाल की जा सकती है। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले निपटा लें।
पानी की मोटर, मोबाइल चार्जिंग, इन्वर्टर चार्ज करना और बिजली से होने वाले अन्य जरूरी कार्य पहले कर लें। अस्पताल, स्कूल और अन्य जरूरी सेवाओं को भी अलर्ट कर दिया गया है।
पावरकॉम के अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा। किसी भी असुविधा के लिए उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर या संबंधित उपमंडल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
