पंजाब में चुनावी हलचल तेज: 3 विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

0

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पिछले दो दिन में तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। बागी विधायकों ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।

सोमवार को दिल्ली में आप के बागी नेता कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा बीजेपी में शामिल हो गए।

बीजेपी में शामिल होने से पहले AAP से निलंबित विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने पंजाब विधानसभा के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

अमृतसर उत्तर सीट से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को भेज दिया है।

कुंवर विजय प्रताप सिंह पंजाब के अन्य विधायकों चेतन सिंह जौरामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा के साथ, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में BJP में शामिल हो गए।

बता दें कि समाना से चेतन सिंह जौरामाजरा और पटियाला जिले के सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *