ट्रेलर और कार की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रविवार देर रात NH-28 पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि अनियंत्रित ट्रेलर की कार से जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए.
दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मरने वालों में 5 लोग एक ही परिवार के हैं. हादसा हाटा कोतवाली के NH-28 पर थरुआडीह के पास हुआ.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कार से शवों को बाहर निकाला. ये सभी रिश्तेदार के यहां से मांगलिक कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे थे. पूरा परिवार कप्तानगंज थाने के भलुही गांव का रहने वाला था.
पुलिस राहत और बचाव कार्य के बाद, घटना को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
