आयुष्मान खुराना को मिली रंगदारी की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

0

तुषार कपूर के बाद अब बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को भी रंगदारी की धमकी मिली है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई है. ऑडियो मैसेज भेज उनसे मोटी रंगदारी मांगी गई है. उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. बता दें कि हालही में एक्टर तुषार कपूर को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी दी गई थी. उनको वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई थी.हालांकि, पुलिस जांच और वॉयस टेस्ट में किसी जालसाज द्वारा गैंग का नाम इस्तेमाल किए जाने का शक जताया गया था. अब आयुष्मान खुराना से रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. उनसे भी लॉरेंस गैंग के नाम से ये रंगदारी मांगी गई है. हालांकि अब तक लॉरेंस गैंग ने इस धमकी की जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस जांच के बाद ही ये साफ हो सकेगा कि ये किसी जालसाज का काम है या वाकई लॉरेंस गैंग ने ही उनको धमकी दी है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *