Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 27 सितंबर 2026
मेष राशिफल, जीवनसाथी से संवाद बढ़ेगा आज बुधदेव शुक्रदेव की राशि तुला में गोचर कर आपके साझेदारी भाव में युति बनाएंगे, इसलिए जीवनसाथी व व्यापारिक साझेदार से जुड़ी बातचीत में आज स्पष्टता और मिठास बढ़ेगी। चंद्रदेव और शनिदेव की युति व्यय भाव में और निकट आ रही है। इसलिए आज मानसिक भारीपन महसूस हो सकता है। आराम और आत्म-चिंतन को प्राथमिकता दें, बड़े खर्च के फैसले टाल दें। सेहत भाव में सूर्यदेव आज अकेले विराजमान रहेंगे। दिनचर्या पर ध्यान देने से लाभ होगा। लग्नेश मंगलदेव गुरुदेव के साथ घर भाव में नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं। वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर रहेगा। आज रविवार को सूर्यदेव का बल विशेष रहेगा।
वृषभ राशिफल, दिनचर्या और कार्यक्षेत्र के लिए विशेष शुभ दिन
आज लग्नेश शुक्रदेव के साथ बुधदेव भी सेहत भाव में गोचर कर रहे हैं। स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ रहेगा। हालांकि, त्वचा संबंधी परेशानी और किडनी से जुड़ी किसी बीमारी को नजरअंदाज न करें। चंद्रदेव और शनिदेव की युति लाभ भाव में और निकट आ रही है, इसलिए आय संबंधी मामलों में आज धैर्य आवश्यक रहेगा। तुरंत परिणाम की अपेक्षा न करें। भाई-बहन के साथ रिश्ते में गहमा-गहमी हो सकती है। हालांकि, बैद्धिक रूप से जुड़े रहेंगे। रचनात्मकता भाव में सूर्यदेव की उपस्थिति से प्रेम जीवन में आत्मविश्वास बना रहेगा। आज रविवार को सूर्यदेव का प्रभाव भी विशेष रहेगा।
मिथुन राशिफल, वित्तीय स्थिति में सुधार होगा आज लग्नेश बुधदेव मित्र राशि तुला में शुक्रदेव के साथ आपके संतान व रचनात्मकता भाव में प्रवेश कर चुके हैं, इसलिए रचनात्मक कार्यों, शिक्षा व प्रेम से जुड़े मामलों में आज विशेष शुभता रहेगी। चंद्रदेव और शनिदेव की युति करियर भाव में होने से कार्यक्षेत्र में गंभीरता और धैर्य आवश्यक रहेगा। करियर से जुड़े बड़े निर्णय फिलहाल के लिए टाल दें। धन भाव में मंगलदेव-गुरुदेव की युति से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। घर भाव में सूर्यदेव की उपस्थिति से मानसिक शांति पर ध्यान दें। मां के साथ विवाद करने से बचें। आज रविवार को सूर्यदेव का बल भी सहायक रहेगा।
कर्क राशिफल: पारिवारिक रिश्तों में बढ़ेगी मिठास आज बुधदेव शुक्रदेव के साथ आपके सुख स्थान में गोचर कर चुके हैं, इसलिए पारिवारिक रिश्तों में आज मिठास और संवाद बढ़ेंगे। लग्नेश चंद्रदेव और शनिदेव की युति भाग्य भाव में और निकट आ रही है, इसलिए भाग्य का साथ पूरी तरह से नहीं मिलने से दबाव महसूस करेंगे। लंबी यात्रा से जुड़े मामलों में सतर्कता और धैर्य जरूरी होगा। लग्न पर मंगलदेव-गुरुदेव नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं, व्यक्तित्व में साहस और ज्ञान का संयोग जारी रहेगा। भाई-बहन के भाव में सूर्यदेव की उपस्थिति से साहसिक प्रयासों में सफलता जारी रहेगी।
सिंह राशिफल, आय के मजबूत स्रोत बनेंगे आज लग्नेश सूर्यदेव धन भाव में अकेले विराजमान रहेंगे, इसलिए वित्तीय मामलों में सीधी और स्पष्ट सोच रहेगी। आय के स्रोत मजबूत बने रहेंगे। चंद्रदेव-शनिदेव की युति गुप्त भाव में और निकट आ रही है, इसलिए आज गुप्त मामलों व दस्तावेज़ों में सतर्कता रखें। गहरी भावनाओं को लेकर मानसिक भारीपन महसूस हो सकता है। साहस भाव में बुधदेव-शुक्रदेव की नई युति से रिश्तों में साहस के साथ पहल करने का दिन रहेगा। केतुदेव के लग्न पर विराजमान रहने से आपके विजय अभियान को जारी रखेंगे। आज रविवार को सूर्यदेव का बल विशेष रहेगा। आराम से समझौता न करें।
कन्या राशिफल, पारिवारिक मामलों में रहेगी मिठास आज लग्नेश सूर्यदेव लग्न पर अकेले विराजमान रहेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में मजबूती दिखेगी। बुधदेव अब धन भाव में गोचर कर चुके हैं और शुक्रदेव के साथ युति बना रहे हैं, इसलिए वाणी और धन के मामलों में आज लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक मामलों में मिठास दिखेगी। आर्थिक मामलों के लिए दिन विशेष शुभ रहेगा। चंद्रदेव-शनिदेव की युति साझेदारी भाव में और निकट आ रही है, इसलिए जीवनसाथी के साथ विवाद को टाल दें, धैर्य से संवाद करें। लाभ भाव में मंगलदेव-गुरुदेव की युति से आय में सुधार जारी रहेगा। आज रविवार का दिन शुभ रहेगा।
तुला राशिफल: व्यक्तित्व, बुद्धि और आकर्षण का दुर्लभ संयोग आज लग्नेश शुक्रदेव स्व-राशि में लग्न पर विराजमान हैं और बुधदेव भी मित्र राशि में उनके साथ आ पहुंचे हैं। इसलिए व्यक्तित्व, बुद्धि और आकर्षण का दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है, प्रेम जीवन के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। चंद्रदेव-शनिदेव की युति सेहत भाव में और निकट आ रही है, इसलिए दिनचर्या व पाचन संबंधी मामलों में आज सतर्कता रखें। अनुशासन और आराम दोनों जरूरी रहेंगे। करियर भाव में मंगलदेव-गुरुदेव की युति से प्रगति जारी रहेगी। व्यय भाव में सूर्यदेव की उपस्थिति से चिंतन में स्पष्टता रहेगी। दीर्घकालिक योजना बनाकर काम करने से मिलेगा लाभ।
वृश्चिक राशिफल, प्रेम जीवन में भावनात्मक गंभीरता रहेगी आज लग्नेश मंगलदेव गुरुदेव के साथ भाग्य भाव में नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कफ संबंधित परेशानी से राहत मिलेगी। चंद्रदेव-शनिदेव की युति पांचवें भाव में और निकट आ रही है, इसलिए संतान व प्रेम से जुड़े मामलों में आज गंभीरता आवश्यक रहेगी। बच्चों का ध्यान रखें। लाभ भाव में सूर्यदेव की उपस्थिति से आय और सामाजिक दायरे में आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यय भाव में बुधदेव-शुक्रदेव की युति से सावधानी बिजनेस या लग्जरी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। केतुदेव के करियर भाव में विराजमान रहने से स्पष्टता की कमी महसूस हो सकती है।
धनु राशिफल: आय के नए अवसर बनेंगे, घर के मामलों में धैर्य रखें आज लग्नेश गुरुदेव मंगलदेव के साथ गुप्त भाव में नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं। गुप्त ज्ञान, शोध, बीमा, फाइनेंस के मामलों में अच्छी सोच के साथ काम करेंगे। बुधदेव शुक्रदेव के साथ आपके लाभ भाव में प्रवेश कर चुके हैं, इसलिए आय और सामाजिक दायरे से जुड़े मामलों में आज विशेष शुभता रहेगी। नए मौके बन सकते हैं। चंद्रदेव-शनिदेव की युति सुख स्थान में और निकट आ रही है, इसलिए पारिवारिक मामलों में आज भारीपन महसूस हो सकता है, संपत्ति संबंधी बड़े फैसले टाल दें। करियर भाव में सूर्यदेव की उपस्थिति से आत्मविश्वास बना रहेगा।
मकर राशिफल: कार्यक्षेत्र में सफलता का विशेष शुभ दिन आज लग्नेश शनिदेव वक्री गति से विराजमान हैं, चंद्रदेव भी पास आते जा रहे हैं, इसलिए भाई-बहन व साहस से जुड़े मामलों में आज गंभीरता से काम लेने की जरूरत रहेगी, धैर्य रखें। बुधदेव आज शुक्रदेव के साथ करियर भाव में प्रवेश कर चुके हैं, इसलिए कार्यक्षेत्र में आज संवाद व आकर्षण का विशेष लाभ मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिल सकती है। भाग्य भाव में सूर्यदेव की उपस्थिति से शुभता रहेगी। पिता का सहयोग और मदद मिलेगी। जीवनसाथी भाव में मंगलदेव-गुरुदेव की युति से रिश्तों में सुधार जारी रहेगा। राहुदेव धन भाव में विराजमान रहने से अनपेक्षित आय के मौके संभव हैं।
कुंभ राशिफल: धन से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें आज राहुदेव आपके लग्न पर अकेले विराजमान रहेंगे। आपका आकर्षण चरम पर रहेगा। अपनी महत्वाकांक्षा को पूरी करने के लिए आप शिद्दत से काम करेंगे। फिर भी योजना बनाकर आगे बढ़ें। लग्नेश शनिदेव धन भाव में वक्री गति से विराजमान हैं, चंद्रदेव भी पास आते जा रहे हैं, इसलिए वित्तीय मामलों में आज गंभीरता व धैर्य जरूरी रहेगा। बुधदेव-शुक्रदेव की नई युति भाग्य भाव में प्रवेश कर चुकी है इसलिए आज भाग्य का साथ मिलने से अच्छी जगहों पर जाने या घूमने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र और सेहत भाव में मंगलदेव-गुरुदेव की युति से सुधार जारी रहेगा। आज रविवार को सूर्यदेव का बल भी सहायक रहेगा।
मीन राशिफल: व्यापारिक साझेदारी से लाभ मिलेगा आज लग्नेश शनिदेव-चंद्रदेव की निकट युति से व्यक्तित्व में गहरी भावनात्मक गंभीरता और आत्म-अनुशासन का दिन रहेगा। निर्णयों में देरी या भावनात्मक भारीपन से बचें। आराम को नजरअंदाज न करें। साझेदारी भाव में सूर्यदेव आज अकेले विराजमान रहेंगे, इसलिए जीवनसाथी व साझेदारी में आज सीधी व स्पष्ट सोच रहेगी। व्यापारिक साझेदारी से लाभ मिलेगा। गुप्त भाव में बुधदेव-शुक्रदेव की नई युति से अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं। हालांकि, वित्तीय लाभ भी होता रहेगा। प्रेम और संतान भाव में मंगलदेव-गुरुदेव की युति से सुधार जारी रहेगा।
