जींद में दर्दनाक हादसा: खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, महिला समेत 3 की मौत
नेशनल हाइवे 152-डी पर शनिवार सुबह लजवाना कलां गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक कार में पांच श्रद्धालु करनाल से खाटू श्याम जा रहे थे। उनकी कार के आगे लजवाना कलां के पास एक कुत्ता आ गया, जब चालक कार रोककर गाड़ी चेक कर रहा था तो पीछे से ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
इनमें करनाल के सेक्टर-13 निवासी 45 वर्षीय धर्मपाल, 50 वर्षीय राजकुमार और 40 वर्षीय स्वीटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 40 वर्षीय नीतू व 42 वर्षीय ऋतु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में दाखिल करवाया गया है। सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
करनाल के सेक्टर-13 व 8 निवासी तीन महिलाएं और दो पुरुष कार में राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। जब उनकी कार एनएच-152डी पर लजवाना कलां गांव के पास पहुंची तो अचानक कार के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक ने कार रोककर गाड़ी को क्या नुकसान हुआ, इसे देखने का प्रयास किए।
इसी दौरान सभी लोग कार से उतर गए और कार को देखने के लिए। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
