60 किमी रफ्तार से चलेगी आंधी, हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश और तेज हवा की चेतावनी

0

हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है. आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

 सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने और हल्की

प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बीते 24 घंटों में रोहतक सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सिरसा में 42.0 डिग्री और हिसार में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

 हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 6 जून तक मौसम में बदलाव बना रहेगा. इस दौरान प्रदेश में आंशिक बादल छाने, हवा की दिशा बदलने और कई स्थानों पर बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिसका असर हरियाणा पर भी दिखाई देगा. इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है.

 मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च से 31 मई तक हरियाणा में 52.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत 44.6 मिमी रहता है. इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर