पंचकूला: मेयर दफ्तर समेत उत्तर भारत के हिंदू मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस

0

पंचकूला के मेयर दफ्तर और नगर निगम को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इसमें पंचकूला मेयर कार्यालय, उत्तर भारत के कई प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों और दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की खुली धमकी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, धमकी भरा मेल 4 जून को सुबह 09:54 बजे मेयर और नगर निगम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया। मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘हरियाणा बनेगा खालिस्तान जैसे आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं।

 

धमकी में बकायदा ब्लास्ट का समय भी निर्धारित किया गया है

मेयर दफ्तर: दोपहर 1:11 बजे से दोपहर 3:11 बजे के बीच धमाका करने का दावा।

रेलवे ट्रैक: सुबह 9:11 बजे और रात 9:11 बजे धमाके की धमकी।

मेल में साफ लिखा गया है कि 5 और 6 जून को दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रूट पर आईईडी धमाके किए जाएंगे, इसलिए कोई भी सफर न करे और अपने बच्चों को बचाए।

 

साजिशकर्ताओं ने 6 जून 1984 (ऑपरेशन ब्लू स्टार) का बदला लेने की बात कहते हुए उत्तर भारत के कई प्रमुख और ऐतिहासिक हिंदू मंदिरों को बम धमाकों से तबाह करने की धमकी दी है।

धमकी भरे मेल में इन मंदिरों की सूची दी गई है

कालका जी मंदिर (कालका जी)

भीमा देवी मंदिर (पिंजौर)

कार्तिकेय मंदिर (पिहोवा)

स्थाणेश्वर महादेव मंदिर (कुरुक्षेत्र)

गौरी शंकर मंदिर (चांदनी चौक, दिल्ली)

योगमाया मंदिर (महरौली, दिल्ली)

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर