राम रहीम को फिर मिली पैरोल, रोहतक जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख
हरियाणा के रोहतक से एक बड़ी खबर सामने आई है। सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर पैरोल मिल गई है। इस बार उसे 30 दिन की पैरोल मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल से 6:30 बजे, पुलिस काफिले के साथ राम रहीम सिरसा डेरे के लिए निकला है।
मिली जानकारी के मुताबिक, उसे जेल से 16वीं बार पैरोल या फरलो का लाभ मिला है।
जनवरी 2026 में जब वो पैरोल पर जेल से बाहर आया था तो 40 दिन के लिए कैद से मुक्त रहा था। बता दें कि साध्वियों से रेप मामले में वह सजा काट रहा है। उस पर अपनी दो शिष्याओं से रेप के मामले में 2017 में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।
वर्ष 2020 से जनवरी 2026 तक राम रहीम को कितनी बार मिली पैरोल या फरलो?
बीते 6 सालों में राम रहीम कई बार जेल से बाहर आया है और उसे पैरोल या फरलो का लाभ दिया गया है।
2020
अक्टूबर 2020 : 1 दिन की पैरोल
2021
मई 2021 : 1 दिन की पैरोल
2022
- फरवरी 2022 : 21 दिन की फरलो
- जून 2022 : 30 दिन की पैरोल
- अक्टूबर 2022 : 40 दिन की पैरोल
2023
- जनवरी 2023 : 40 दिन की पैरोल
- जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल
- नवंबर 2023 : 21 दिन की फरलो
2024
- जनवरी 2024 : 50 दिन की पैरोल
- अगस्त 2024 : 21 दिन की फरलो
- अक्टूबर 2024 : 20 दिन की पैरोल
2025
- जनवरी 2025 : 30 दिन की पैरोल
- अप्रैल 2025 : 21 दिन की फरलो
- अगस्त 2025 : 40 दिन की पैरोल
2026
- जनवरी 2026 : 40 दिन की पैरोल
- 25 मई 2026 : 30 दिन की पैरोल मंजूर
- 26 मई को आज सुबह जेल से बाहर आया है।
मार्च में भी चर्चा में आया था राम रहीम
राम रहीम, मार्च 2026 में भी चर्चा में आया था। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राम रहीम को बरी कर दिया था। इस मामले में सिरसा की कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जिसे हाई कोर्ट ने पलट दिया था।
