सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का भीषण हमला, मिसाइल-ड्रोन से कई शहर निशाने पर; 13 लोग घायल

0

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खमीस मुशेत, आभा और ताइफ जैसे शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जिसमें 13 लोग घायल हुए और कम से कम सात रिहाइशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

यमन संघर्ष सोमवार को एक बार फिर भोषण मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान समर्थित हूतियों ने सऊदी अरब के कई शहरों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे।

इस हमले में 13 लोग घायल हो गए और कम से कम सात रिहाइशी मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हूती सेनाओं ने खमीस मुशेत, आभा और ताइफ जैसे प्रमुख शहरों को निशाना बनाया।

खमीस मुशेत स्थित एक सैन्य हवाई अड्डे पर दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन दागे गए, जिनका मुख्य लक्ष्य विमान हैंगर, रडार सिस्टम, रनवे और गोला-बारूद के डिपो थे। हमले के तुरंत बाद सऊदी अधिकारियों ने दक्षिणी क्षेत्रों में आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया है।

जवाबी कार्रवाई में सऊदी और यमनी वायु सेना ने भी हूती ठिकानों पर हवाई हमले और तेज कर दिए हैं। लाल सागर के किनारे बसे मोचा बंदरगाह के आसपास के इलाकों पर भीषण बमबारी की गई है।

दूसरी ओर, हूती विद्रोही यमन के पश्चिमी तट और लाल सागर के मुहाने पर स्थित पेरिम द्वीप पर कब्जा जमाते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। इन हमलों के बीच खाड़ी देशों और ईरान के बीच होर्मुज को फिर से खोलने को लेकर होने वाली महत्वपूर्ण बातचीत भी टल गई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि यह समुद्री जलमार्ग उनके पूर्ण नियंत्रण में है और बंद है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *