हरियाणा के 18 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बिगड़ेगा मौसम; जानें किन इलाकों में खतरा

0

हरियाणा में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर अब हरियाणा में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। चक्रवात ‘अर्नब’ प्रभाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 18 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को  करनाल, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने, बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी है।वहीं, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल अक्टूबर के महीने में हरियाणा में मानसूनी विदाई के बाद भी रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। 1 से 27 अक्टूबर के दौरान हरियाणा में औसतन 25.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत मात्र 9.0 मिमी का होता है। इस तरह बारिश 181 प्रतिशत अधिक रही है।  मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई फसलों या मंडियों में खुले में पड़ी जिंसों को तिरपाल से ढककर रखें और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों या कमजोर इमारतों के नीचे आश्रय न लें।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *