शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत

0

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 5 लोगों की जान चली गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरी। शिमला जिले की टिक्कर तहसील के दरोटी गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में मां-बेटे सहित तीन नेपाली नागरिक शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही दुर्घटना में पांच लोगों की जान जाने से दरोटी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है।

हादसे में दरोटी गांव निवासी कुशल पुत्र प्रमोद और उसकी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद की मौत हो गई। इनके अलावा तीन नेपाली नागरिकों ने भी दुर्घटना में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम के रूप में हुई है।हादसे में घायल एक नेपाली मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शिमला रेफर किया गया है।

दुर्घटना में एक ही परिवार के दो सदस्यों मां-बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे से लोग सहम गए हैं।

तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार मेहर सिंह फिष्टा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी पांच लोगों के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के रूप में 15-15 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *