पंचकूला के स्कूल में हिंसा की घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर पत्थर और गमले से किया हमला; हालत गंभीर

0

हरियाणा के पंचकूला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल के अंदर एक तीसरी क्लास के छात्र ने KG की बच्ची को पत्थरों और गमले से बुरी तरह पीटा है। इस घटना में बच्ची बेहोश हो गई, उसके बावजूद हमलावर बच्चा, पत्थर से हमला करता रहा। इसके बाद बच्ची को काफी देर तक घसीटा गया। बच्ची को गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पंचकूला के एक स्कूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल परिसर के अंदर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने KG क्लास की बच्ची पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी बच्चे ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और इसके बाद गमला उठाकर उसे चोटें पहुंचाईं। मिली जानकारी के अनुसार, हमला यहीं नहीं रुका।

आरोपी बच्चा घायल बच्ची को काफी देर तक घसीटता रहा।

बताया जा रहा है कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी उस पर पत्थरों से हमला किया जाता रहा। स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद बच्ची को आनन-फानन में सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूल पहुंची पुलिस हमले की वजह खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे।
पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

वहीं, हमला करने वाले बच्चे के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। स्कूल के अंदर हुई इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *