पंजाब में पावर कट पर भड़के लोग, जबरन बिजली घर में घुसे, खुद ही सप्लाई की चालू

0

पंजाब में पिछले दिनों से बिजली कट लगाए जाने से परेशान लोगों ने बिजली घर में घुस कर जमकर हंगामा कर दिया और खुद ही सप्लाई भी शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) के गांव वडाला भिट्ठे के बिजली घर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब आसपास के गांवों के कुछ नाराज लोगों ने गेट तोड़कर जबरदस्ती अंदर प्रवेश कर लिया।

जानकारी के अनुसार लोगों ने खुद ही कटी हुई बिजली आपूर्ति को चालू कर दिया और इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी दुर्व्यवहार किया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार बिजली काटने के लिए कहा गया था। लेकिन मौके पर पहुंचे लोगों ने न तो उनकी बात सुनी और न ही नियमों का पालन किया।

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि करीब 20 से 25 लोग इकट्ठा हुए और परिसर में घुस गए। उन्होंने कर्मचारियों को धक्का दिया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि कुछ लोग नशे की हालत में थे और उन्होंने गेट को नुकसान पहुंचाते हुए जबरन प्रवेश किया।

इस घटना के बाद कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। घटना की सूचना मिलते ही कंबो पुलिस स्टेशन मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बिजली विभाग की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *