विश्व पृथ्वी दिवस पर पाइन होम्स सोसायटी में पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी, औषधीय पौधों का किया गया रोपण
विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पाइन होम्स रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा लोकहित सेवा समिति तथा माउंट कार्मेल स्कूल जीरकपुर के सहयोग से पाइन होम्स सोसायटी में पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी एवं औषधिय पौधों का रोपण किया गया. सोसायटी की प्रवक्ता पुनीत ज्योति भार्गव ने बताया है कि इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर सम्पर्क प्रमुख बलवीर कुमार, आदर्श एन्क्लेव सोसायटी प्रधान जे. आर शर्मा तथा समाजसेवी भरत सेठी विशेष अतिथि रहे. पौधारोपण से पूर्व माउंट कार्मेल स्कूल के नन्हे – मुन्ने बच्चों ने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण सुरक्षा के महत्त्व बारे विस्तार से समझाया. सोसायटी प्रांगण में नीम, लेमन ग्रास, गुड़हल तथा अजवायन सहित अनेक औषधिय पौधों का रोपण किया गया. इस अवसर पर माउंट कार्मेल स्कूल की शिक्षिकाओं कंचन शर्मा तथा कीर्ति सोनी ने अपने स्कूल के बच्चों को अनुशासन का पालन करवाकर उन्हें पौधे लगाने एवं पर्यावरण सुरक्षा में जुट जाने का पाठ पढ़ाया. पौधारोपण कार्यक्रम में सोसायटी के सक्रिय सदस्यों पिंकी कालरा, पुनीत ज्योति भार्गव, सचिन जैन, के. आर सोखल, सतीश भारद्वाज, वी. के झाम्ब, एम. के दत्ता, अशोक जिंदल तथा अजय नरूला ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया.
