नशा तस्करों ने AAP सरपंच के पति पर की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से घायल

0

पंजाब के तरन तारन के हलका खडूर साहिब के अंतर्गत गांव डालेके में फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां गांव की मौजूदा आम आदमी पार्टी (AAP) की सरपंच के पति को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर गोलियां मार दीं। इस हमले में सरपंच का पति गोली लगने से घायल हो गया। घायल को पुलिस द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल तरन तारन में भर्ती करवाया गया है।

मौजूदा सरपंच ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गांव के ही कुछ लोग नशा बेचते हैं। हम उनका विरोध करते हैं। इसी रंजिश के चलते उन्होंने हमें रास्ते में रोककर हम पर हमला कर दिया। सरपंच के अनुसार, पहले उन्होंने हमारी मोटरसाइकिल में अपनी मोटरसाइकिल से टक्कर मारी और उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से सरपंच के पति घायल हो गए। इसके साथ ही, उनका यह भी कहना है कि पुलिस समय पर नहीं पहुंची। पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची, जिसके कारण आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

एक अन्य खबर में, हाल ही में पंजाब के तरनतारन में महाराजा रणजीत सिंह स्कूल के पास जागरण की तैयारियों के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दो मोटरसाइकिलों पर आए पांच लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जबकि सुखराज बोरी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और गोलियों के खोल बरामद किए।

वहीं, सुखराज के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर धरना दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर शाम परिवार ने धरना समाप्त कर दिया। मामले में लापरवाही के चलते थाना सिटी तरनतारन के SHO इंस्पेक्टर परमजीत सिंह को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया। SP मुख्यालय सुखनिंदर सिंह के मुताबिक, परिवार के बयान और आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *