लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जवाहर भवन से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार सुबह जवाहर भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित कैंटीन में अचानक भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझा दी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है। बता दें कि जवाहर भवन में कई विभागों के दफ्तर हैं।

सामने आए वीडियो में आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि आग चौथी मंजिल पर कैंटीन में लगी है। सरकारी इमारत के ऊपरी हिस्‍से में आग लगने से परिसर में हड़कंप मच गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *