दुल्हन की विदाई में बरातियों ने चलाए पटाखे, चिंगारी से बारदाने के गोदाम में लगी भीषण आग

0

मुजफ्फरनगर। नगर के कुकड़ा चौराहे के पास देवलोक वेडिंग पार्टी रेस्टोरेंट के पास प्लास्टिक के कट्टों के बारदाने के गोदाम में पटाखे की चिंगारी से भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम पांच फायर टैंकरों की मदद से मशक्कत कर रही है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा चौराहे के पास मनोज खंडेलवाल का वरदान का गोदाम है। बराबर में ही देवलोक और सामने मधुर मिलन के नाम से वेंकट हाल है। शनिवार सुबह के समय दुल्हन की विदाई पार्टी के दौरान सड़क पर कुछ बारातियों ने पटाखे जला दिए, उनकी चिंगारी से गोदाम में आग लग गई।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *