कीचड़ में नंगे पैर चलकर वृंदवन पहुंचे विराट-अनुष्का
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। बुधवार सुबह दोनों ने राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम परिसर में नंगे पैर चलते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था और पूरी कोशिश की कि उनकी यात्रा शांतिपूर्ण और निजी बनी रहे।
आश्रम से बाहर निकलते समय दोनों के हाथों में प्रसाद भी दिखाई दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और उनके साथ टीम के कुछ सदस्य भी मौजूद थे।
इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान अनुष्का शर्मा ने सफेद रंग का सिंपल सलवार-सूट पहना था, जबकि विराट कोहली टी-शर्ट और पैंट में नजर आए। दोनों का सादा और सहज अंदाज प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।
