नेशनल अवॉर्ड जीतते ही बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन

0

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म चंदू चैंपियन के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस जीत के बाद एक्टर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर का रुख किया। अभिनेता अपने माता-पिता के साथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महाकाल मंदिर पहुंचने के बाद कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दर्शन की एक तस्वीर साझा की। हल्के गुलाबी रंग की शर्ट पहने अभिनेता भगवान महाकाल की पूजा करते नजर आए। तस्वीर के साथ उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे- “जय महाकाल”।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कार्तिक मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते और श्रद्धा के साथ पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *