फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, ‘वेलकम’ फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन

0

फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर आ रही है। जाने-माने एक्टर मुश्ताक खान ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ICU में रखा गया था और खबर है कि गुरुवार शाम को उन्होंने आखिरी सांस ली।

बताया जा रहा है कि मुश्ताक खान कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें करीब 5 साल पहले कैंसर का पता चला था, लेकिन हाल ही में बीमारी दोबारा लौट आई थी। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। वे पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

मुश्ताक खान हिंदी सिनेमा में एक जाना-पहचाना चेहरा थे, विशेष रूप से अपने सपोर्टिंग रोल और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई दशकों के करियर में फिल्मों, टेलीविजन और मंच पर काम किया। उन्होंने हम हैं राही प्यार के (1993), राजा (1995), गदर: एक प्रेम कथा (2001), जोड़ी नंबर 1 (2001), मुझसे शादी करोगी (2004), वेलकम (2007), वांटेड (2009), ओह माय गॉड! (2012), स्त्री (2018), गदर 2 (2023) और स्त्री 2 (2024) में में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी।

मुश्ताक खान का जन्म मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। एक्टर को 2007 की कॉमेडी फिल्म वेलकम में बल्लू की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है, जहां उन्होंने अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। उनकी सबसे यादगार भूमिकाओं में से एक ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में गुल खान का किरदार था।

वह हेरा फेरी, हम हैं राही प्यार के, जोड़ी नंबर 1 और वांटेड सहित कई अन्य पसंदीदा फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। उनके टीवी शो में कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, भारत एक खोज, वागले की दुनिया, नुक्कड़ और अन्य जैसे शो शामिल हैं। उनके काम से एक कैरेक्टर एक्टर के तौर पर उनकी अलग-अलग तरह के रोल निभाने की काबिलियत झलकती है। उन्होंने कॉमेडी, ड्रामा और कमर्शियल हिंदी सिनेमा सभी में काम किया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *