पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती-हत्या मामले का 25 हजार का इनामी आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

0

पंचकूला। सात साल पुराने डकैती और फायरिंग में हुई हत्या के मामले में 25 हजार रुपये का इनामी विनय कुमार पकड़ा गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पहचान छिपाने के लिए ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पंचकूला पुलिस ने उसे दिल्ली से दबोच लिया।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार घटना 30 जनवरी 2019 की है, जब सेक्टर-20 पंचकूला स्थित पहली मंजिल पर स्थित प्रॉपर्टी एवं फाइनेंस के कार्यालय में शिकायकर्ता अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे।

हथियारों से लैस नकाबपोश युवक घुस आए और हवाई फायर करते हुए गनपॉइंट पर नकदी व आभूषण लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने हमला किया और गोलियां चला दीं।

गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी व अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  इसके बाद मामले में हत्या व डकैती समेत विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले में पहले से गिरफ्तार कई आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है और उनके पास से हथियार, गाड़ियां व लूटी गई संपत्ति बरामद की गई थीं। उत्तरी दिल्ली के नंदनगरी के रहने वाला विनय कुमार को 24 नवंबर 2021 को भगोड़ा घोषित किया गिया था। अब सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *