Haryana News: नूंह में मेडिकल कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ, स्टाफ में दहशत; भय में कट रही रातें

नूंह। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज परिसर के समीप पहाड़ में रविवार को देर शाम तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में हडक़ंप मच गया। कॉलेज के समीप तेंदुआ दिखाई देने से स्टाफ में दहशत का माहौल है। चिकित्सा अधिकारियों ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए की चहलकदमी को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। चार-पांच वीडियो और तस्वीरें लेने के बाद भी तेंदुआ काफी देर तक वहीं पर बैठा रहा, लेकिन लोगों के शोर और हलचल से वह अरावली पहाड़ की ओर चला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ मेडिकल कॉलेज में बने चिकित्सकों के आवास के बेहद नजदीक देखा गया, जहां स्टाफ और उनके परिवार मौजूद थे। अचानक तेंदुए को देखकर सभी डर गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना वन्य जीव विभाग को दी गई है। वन्य जीव विभाग के कर्मचारी मुबीन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अरावली पहाड़ से सटा हुआ है, जो तेंदुओं का प्राकृतिक आवास क्षेत्र है। अरावली क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या बढ़ रही है। इनसे डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार है, जब कॉलेज परिसर के इतने नजदीक तेंदुआ देखा गया है। हालांकि, इसके पास स्थित नल्लेश्वर मंदिर के आस पास पहले भी कई बार तेंदुए दिखाई दे चुके हैं। अरावली क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी आम बात है और वे अक्सर पानी या भोजन की तलाश में आबादी के करीब आ जाते हैं। जिससे स्थानीय लोगों में डर फैल जाता है। क्षेत्र के लोगों ने इलाके में वन्य जीव विभाग के कर्मचारियों को अलर्ट रखने की मांग की है।

RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now