CM नायब सैनी ने फ्रांस में रह रहे हरियाणवियों से किया संवाद, विकसित हरियाणा-विकसित भारत अभियान में मांगा सहयोग

0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्रांस में रह रहे हरियाणा मूल के लोगों से विकसित हरियाणा-विकसित भारत अभियान में सहयोग मांगा है। पेरिस में रह रहे प्रवासी हरियाणवी समुदाय से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने रामनवमी की भी बधाई दी।
विदेश सहयोग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नायब सैनी ने कहा कि आज जब हम विकसित हरियाणा-विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं तो हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास’ का मंत्र भी रामराज्य के आदर्शों को साकार करने का प्रयास है। यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए हवाई सेवा का भी उद्घाटन करेंगे।

संवाद कार्यक्रम में विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन कुमार चौधरी, पेरिस में फर्स्ट सेक्रेटरी (समुदाय एवं छात्र कल्याण) वर्षा निम्बालकर, विश्व हिंदू परिषद फ्रांस के अध्यक्ष ललित शर्मा, विश्व हिंदू परिषद (अंतरराष्ट्रीय) के संयुक्त महासचिव और प्रमुख समन्वयक स्वामी विज्ञानानंद भी जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति, परंपरा और ‘भारतीयता’ के प्रतीक हैं।

उनका जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का मार्ग दिखाता है। वे हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं। केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेश में भी करोड़ों श्रद्धालु इस पर्व को उत्साह और उमंग से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी 22 जनवरी 2024 के वे दृश्य याद हैं, जब अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समय पूरा देश दीवाली मना रहा था। यह हमारे पुण्य कर्मों का ही फल है कि हम उस क्षण के साक्षी बने।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *