हरियाणा के यमुनानगर में घर की छत पर उगाता था अफीम, चंडीगढ़ से लेकर आया था बीज; पुलिस ने ऐसे दबोचा

0
यमुनानगर। हरियाणा (Haryana News) के यमुनानगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फर्कपुर थाना की नई नंदा कॉलोनी में घर की छत पर अफीम की खेती पकड़ी गई है।
आरोपित कृष्ण ने अफीम के कई पौधे उगा रखे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि कृष्ण चंडीगढ़ से अफीम के बीज लेकर आया था। हालांकि, वो खुद के लिए अफीम उगाता था।

चौकी फर्कपुर के इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने पौधों को उखाड़कर जब इनका वजन किया तो इनका वजन 4.714 किलोग्राम निकला।

इस पर पुलिस ने आरोपित कृष्ण लाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस पता करेगी कि चंडीगढ़ में कृष्ण को अफीम के बीज किसने उपलब्ध कराए थे।

वहीं, एक दूसरे खबर की बात करें तो हाल ही में पश्चिमी यमुना नहर पुल के पास रेलवे लाइन से गुजर रहे एक युवक को राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने पकड़ा था।
तलाशी लेने पर युवक के पास से एक किलो 150 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इतना ही नहीं, रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया गया गया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *