पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर ED की रेड, तीन गाड़ियों में पहुंची टीम
पंजाब के होशियारपुर में सोमवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे तीन गाड़ियों में पहुंचे ईडी के अधिकारी जोधा मल रोड स्थित उनके घर में दाखिल हुए। कार्रवाई के दौरान आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5 बजे ईडी की टीम तीन गाड़ियों में सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर पहुंची। अधिकारी सीधे घर के अंदर दाखिल हो गए। कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल का माहौल बन गया। सुरक्षा जवानों की तैनाती कर आवास को घेर लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम जब आवास पर पहुंची, उस समय सुंदर शाम अरोड़ा भी घर के अंदर मौजूद थे। हालांकि, उनकी मौजूदगी को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
फिलहाल ईडी की टीम किस मामले में जांच करने पहुंची है और कार्रवाई का वास्तविक उद्देश्य क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एजेंसी की ओर से भी जांच के विषय में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
ईडी की कार्रवाई जारी रहने के बीच मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, जांच के कारणों और कार्रवाई से जुड़े तथ्यों की पुष्टि आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही हो सकेगी।
