चंडीगढ़ में चलती क्रेन में लगी आग, ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाकर बचाई जान

0

चंडीगढ़। सेक्टर-18 और 21 की डिवाइडिंग रोड पर मंगलवार को चलती क्रेन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी क्रेन को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें से तेज लपटें उठने लगीं। ड्राइवर ने समय रहते क्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही सेक्टर-17 फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के बाद घबराहट के चलते ड्राइवर की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि हादसे में आसपास से गुजर रहे किसी वाहन या व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *