हरियाणा में ठंड से फिर दी दस्तक, तापमान में भारी गिरावट; उत्तर पश्चिमी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

Haryana Weather News: पहाड़ों की तरफ से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं से दोबारा से ठंड का अहसास होने लगा है। दिन भरी चली तेज ठंडी हवाओं के चलते रात के तापमान में साढ़े चार डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।
हिसार (Haryana Weather Update) का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री था, जो गिर कर 7.7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, आने वाले दिनों में अभी एक-दो दिन हवाएं चलने और तापमान में गिरावट की संभावना है। प्रदेश में सिरसा सबसे ज्यादा ठंड रहा।
उसका तापमान 6.6 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान को दोबारा से गिरा दिया है।
बुधवार को हिसार (Haryana Weather) के रात के तापमान में 4.9 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। अंबाला में 4.1 डिग्री तक रात का तापमान गिरा है। प्रदेश के बाकी जिलों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज गई है। वहीं, दिन के समय धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।

मौसम विज्ञानियों की माने तो आने वाले दिनों में अभी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं, दिन भरी तेज हवा के चलते जिस खेतों में किसानों ने फसल को पानी लगाया हुआ था वह गिर गई। इसके अलावा चने की फसल में फाल भी गिरा है। इससे किसानों को नुकसान हो सकता है।
पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का मौसम पर भी पड़ा है। दो दिन से तेज हवाओं ने लोगों को फिर से सर्दी का अहसास करवाया। अब सुबह-शाम ठंड पड़ रही है तो दोपहर में तेज धूप पड़ रही है।
पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का मौसम पर भी पड़ा है। दो दिन से तेज हवाओं ने लोगों को फिर से सर्दी का अहसास करवाया। अब सुबह-शाम ठंड पड़ रही है तो दोपहर में तेज धूप पड़ रही है।
जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बच्चे सबसे अधिक बीमार हो रहे हैं। बच्चे खांसी-जुकाम के अलावा वायरल बुखार की चपेट में हैं। अस्पताल में ओपीडी भी बढ़ गई है। पिछले सप्ताह रही तेज गर्मी के कारण अधिकतर लोगों ने अपने गर्म कपड़े पैक करके रख दिए थे।
मगर पिछले दो दिन से बदले मौसम ने एक बार फिर लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर किया। लगातार बदल रहे मौसम के चलते सुबह-सायं गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। वहीं, बदलते मौसम के चलते किसान भी खेतों में पहले से सक्रिय हो गए हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now