Chandigarh: भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में दो लोगों के दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0

Screenshot

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में ‘होटल द फर्न’ के पास एक बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. इमारत के अचानक भरभराकर ढहने से इलाके में चीख-पुकार और भारी अफरा-तफरी मच गई. बिल्डिंग के मलबे में दो से तीन लोगों के फंसे होने की संभावना है. सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ताजा अपडेट के अनुसार, उस जगह को जगह चिन्हित किया जा चुका है जहां पर उनके फंसे होने की संभावना है. कुछ ही मिनट में अंदर फंसे लोगों को निकाल सकते हैं.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *