पानीपत में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक्सीडेंट, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई

0

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई. बताया जा रहा है कि मंत्री चंडीगढ़ से पानीपत लौट रहे थे. नेशनल हाईवे-44 पर टोल प्लाजा से पहले बाबरपुर के पास उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे में मंत्री की इनोवा समेत काफिले की कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, हालांकि एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया.

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक्सीडेंट: जानकारी के अनुसार, मंत्री की पायलट गाड़ी के आगे चल रही एक प्राइवेट कार चालक ने अचानक अपनी गाड़ी सीआईए-1 रोड की तरफ मोड़ दी और तेज ब्रेक लगा दिए. इसके बाद पीछे से आ रही पुलिस पायलट गाड़ी उससे टकरा गई. अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे चल रही अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से भिड़ती चली गईं. मंत्री कृष्ण लाल पंवार की गाड़ी भी इस हादसे की चपेट में आ गई.

‘मंत्री की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य’: हादसे के दौरान मंत्री की इनोवा के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे मंत्री समेत अन्य लोग सुरक्षित बच गए. हालांकि उन्हें हल्की चोटें आईं. हादसे के तुरंत बाद उन्हें दूसरी गाड़ी से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका सीटी स्कैन, एमआरआई और अन्य जरूरी जांचें कराई गईं. मंत्री के बेटे अनिल पंवार ने बताया कि “टोल टैक्स के पास अचानक ब्रेक लगने के कारण काफिले की तीनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं. मंत्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आई है.”

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर