हरियाणा में बढ़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, तापमान में 6°C तक उछाल; 11 मई के बाद बदलेगा मिजाज

0

हरियाणा में एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. शुक्रवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा और लोगों को तेज धूप व गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है.

सिरसा रहा सबसे गर्म जिला: प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा हिसार, रोहतक और भिवानी समेत कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस होगी.

अगले तीन दिन मौसम रहेगा शुष्क: मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार समेत अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा. बारिश या बादल छाने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी. विभाग ने लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने और ज्यादा देर धूप में न रहने की सलाह दी है.

ट्रफ रेखा और चक्रवाती सिस्टम का असर: मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब-राजस्थान क्षेत्र पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. वहीं पाकिस्तान से उत्तर-पश्चिम बांग्लादेश तक ट्रफ रेखा बनी हुई है. इन मौसमी सिस्टमों का असर हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है, जिसके कारण मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है.

11 मई से बदल सकता है मौसम: मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 10 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके प्रभाव से 11 से 14 मई के बीच हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर