बैंक फ्रॉड मामले पर अभय चौटाला का बड़ा बयान, ‘अगर IAS अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई तो सरकार के कई राज खुलेंगे’

0

 इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि हर साल मानसून से पहले नहरों और ड्रेनों की सफाई कराई जाती है। ताकि बाढ़ जैसी आपदा से बचा जा सके। इसकी डेडलाइन 30 जून थी।

जानकारी के अनुसार अब तक 60 प्रतिशत नहरें और ड्रेन ऐसे हैं जिनकी सफाई नहीं हुई। जिससे इस बार फिर सिरसा, फतेहाबाद, यमुनानगर जैसे जिलों में बाढ़ आएगी और फसलों और घरों समेत जानमाल का भारी नुकसान होगा। सरकार ने गाद निकालने की जगह अपने चहेतों को क्रेशर दे दिए। जो बिना लाइसेंस चलाए जा रहे हैं।

नरवाना ब्रांच में पर्याप्त पानी नहीं है। प्रदेश में किसानों को पीने का पानी और सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा। चैनत गांव के लोगों को सरकार पानी नहीं दे रही। सरकार पहले से बिछाई जा रही पाइपलाइन से पानी नहीं देना चाहती। जबकि ग्रामीण वहां पानी लेना चाहते हैं। उस पाइप लाइन पर टी लगाई गई थी। बाद में वो हटा भी दी। जब भी कहीं आंदोलन हुआ तो भाजपा सरकार ने पहले लोगों को धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर किया। फिर उन पर लाठियां मारी। फिर माफी मांगी। किसान आंदोलन में इन्होंने ऐसा ही किया था। तब भी 750 किसानों की जान गई थी।

खेदड़ गांव में बिजली प्लांट में राख के विवाद में इन्होंने गांव के लोगों की बात नहीं मानी। विवाद में एक व्यक्ति की मौत हुई तब ये इनको समझ आया। चैनत गांव में भी सरकार इसी बात का इंतजार कर रही है। सरकार चैनत गांव की मांगों को तुरंत मान ले नहीं तो आंदोलन सिर्फ चैनत गांव में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में होगा और इनेलो का एक एक कार्यकर्ता इसमें शामिल होगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *