चंडीगढ़ में उत्तराखंड रोडवेज बस से भिड़ी कार, हादसे में बुजुर्ग महिला जख्मी

0

 देहरादून से चंडीगढ़ आ रही उत्तराखंड डिपो की एक बस और कार के बीच वीरवार को चंडीगढ़ के माजरी चौक से पंचकूला के सेक्टर-6  की ओर जाते हुए टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सड़क पर ही पलट गई, जिससे उसमें सवार एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे का है। बस देहरादून ग्रामीण डिपो की थी।

बस के कंडक्टर इलम सिंह और मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस और कार दोनों आगे-पीछे चल रहे थे। सेक्टर-6 के पास जैसे ही सिग्नल ग्रीन हुआ, कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। बस चालक ने वाहन को नियंत्रित करने और टक्कर टालने की काफी कोशिश की, लेकिन बस सीधे कार के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

कंडक्टर के अनुसार, हादसे के समय कार में एक बच्चे सहित कुल चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में बच्चे और अन्य लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन कार में बैठी बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *