चंडीगढ़ में IED और हथियार मिलने से हड़कंप, पुलिस ने तीन संदिग्ध किए गिरफ्तार

0

चंडीगढ़ में IED और एक हथियार के बरामद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 43 के बस स्टैंड के पीछे से एक IED और हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जांच एजेंसियां बरामद किए गए सामान की जांच कर रही हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस मामले में और जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक संदिग्ध बैग के अंदर से IED और हथियार बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जहां से यह बैग बरामद हुआ है उस इलाके को भी सील कर दिया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *