खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रोफी के साथ-साथ प्राइज़ मनी और मिले ढेर सारे शानदार ईनाम
रोहित शेट्टी के फेमस शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को उसका विनर मिल चुका है। लगातार कई हफ्तों तक कांटे की टक्कर और हर कदम पर खतरे से भरे स्टंट में विजय पाते हुए इस शो के विनर रहे हैं टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा, जो ‘बिग बॉस 18’ में भी खूब गदर काट चुके हैं।
बता दें कि इस शो ने एक साल के ब्रेक के बाद वापसी की थी, जिसका थीम ही रखा गया था, ‘डर का नया दौर’, जिसके सामने गला सबका सूखता था।
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला स्टंट आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक साल के ब्रेक के बाद इस साल अगस्त में सीजन 15 के साथ वापस आया। हर खतरे को पार करते हुए अविनाश मिश्रा उन कीन फाइनलिस्ट में से एक थे जहां उनकी टक्कर ऋत्विक धनजानी और ओरी से थी। इन दोनों को हराकर अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रोफी अपने नाम कर ली। केवल ट्रोफी ही नहीं, अविनाश ने इस शो को जीतने के साथ और भी काफी कुछ जीता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने जहां इस शो को विनर की ट्रोफी जीती है, उसी के साथ भारी भरकम प्राइज़ मनी भी जीती है। इस शो को जीतने पर अविनाश मिश्रा को 20 लाख रुपये की प्राइज़ मनी और यूरोप ट्रिप के साथ-साथ एक शानदार कार भी गिफ्ट में मिली है। वहीं टॉप 3 फाइनलिस्ट को एक-एक बाइक भी मिली है।
अविनाश मिश्रा ने टॉप फाइनलिस्ट ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी अपने नाम की। इस पूरे सीजन के दौरान, अविनाश मिश्रा सबसे मजबूत खिलाड़ी के तौर पर नजर आए। इस शो से उन्होंने ये भी साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक बेहतरीन टीवी एक्टर ही नहीं बल्कि जांबाज भी हैं।
