चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में हिंसक झड़प, लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर को आई चोट

0

चंडीगढ़। बुड़ैल जेल में मंगलवार को दो कैदी आपस में भिड़ गए और मामला देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। झगड़े में एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल कैदी की पहचान विकास के रूप में हुई है, जो पुलिस जांच में लॉरेंस गैंग का करीबी बताया जा रहा है। वहीं दूसरे कैदी की पहचान रमेशा के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले से ही रंजिश चल रही थी, जो मंगलवार को हिंसक रूप ले बैठी। दोनों कैदी जेल परिसर में स्थित डिस्पेंसरी में दवाई लेने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते बहस बढ़ी और दोनों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि रमेशा ने अचानक आक्रामक होते हुए विकास पर हमला कर दिया और उस पर घूंसे-लातों की बरसात कर दी। हमले में विकास जमीन पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *