चंडीगढ़ में नशा और हथियार तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; हेरोइन और कमानीदार चाकू बरामद

0

चंडीगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेक्टर-31 थाना पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से 19.48 ग्राम हेरोइन और दो कमानीदार चाकू बरामद किए हैं। गश्त के दौरान हल्लोमाजरा मीट मार्केट के पास 40 वर्षीय प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया। उससे 10.02 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

सेक्टर-31 पेट्रोल पंप के पास 21 वर्षीय सुजल उर्फ बावा को गिरफ्तार किया, जिससे 9.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

इसके अलावा सेक्टर-47 में गश्त के दौरान 29 वर्षीय सुमित उर्फ सुमिता से कमानीदार चाकू बरामद किया गया। हल्लोमाजरा स्थित कैक्टस पार्क के पास 31 वर्षीय राजेश को भी कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *