Mirzapur- The Movie से सामने आया कालीन भैया का भौकाली लुक, नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल, सामने आई टीजर की रिलीज डेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही काफी सुगबुगाहट है। फिल्म के ऐलान के साथ चंद पोस्टर पहले भी सामने आए थे, लेकिन अब मेकर्स ने दो नए पोस्टर के साथ नई अपडेट भी साझा की है। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि टीजर जल्द आने वाला है। फिल्म की रिलीज सितंबर में रखी गई है, उसे लगभग तीन महीने पहले ही टीजर को रिलीज किया जा रहा है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया वाले लुक के साथ टीजर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। सामने आए पोस्टर भी कड़क हैं और कालीन भैया की भौकाल साफ नजर आ रही है।
कल यानी 25 जून को होने वाले टीजर लॉन्च से पहले मेकर्स ने दो शानदार नए पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस को एक बार फिर मिर्जापुर की दुनिया की एक झलक दिखाई है। साल की सबसे मोस्ट-अवेडेट फिल्मों में से एक होने के नाते, इस फ्रेंचाइजी को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है और टीजर की अनाउंसमेंट ने इस बज को और ज्यादा बढ़ा दिया है। पहले पोस्टर के सेंटर में वही आइकॉनिक गद्दी दिखाई दे रही है जिसके दोनों तरफ बंदूकें रखी हुई हैं, जो तुरंत उस पावर स्ट्रगल, दुश्मनी और ड्रामे की यादों को ताजा कर देती है जिसने मिर्जापुर को एक सनसनी बना दिया था।
भले ही यह पोस्टर फिल्म की कहानी को छुपाकर रखता है, लेकिन यह याद दिलाता है कि मिर्जापुर की दुनिया एक बहुत बड़े पैमाने पर वापसी के लिए तैयार है। कल आने वाले टीजर के साथ, फैन्स को एक खास ट्रीट मिलने वाली है क्योंकि उन्हें फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही एक दूसरी झलक भी साझा की गई है, जिसमें पंकज त्रिपाठी माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज पहले से भी दमदार दिख रहा है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड ‘मिर्जापुर: द मूवी’ गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्टेड, पुनीत कृष्णा द्वारा रिटेन और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस्ड है। यह फिल्म कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रनी द्वारा को-प्रोड्यूस्ड है और 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है।
