Allu Arjun की बढ़ीं मुश्किलें, ‘पुष्पा 2’ प्रीमियर हादसे में कोर्ट ने किया तलब; इस दिन होगी पेशी!

0

हैदराबाद के संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ और एक महिला की मौत से जुड़े मामले में हैदराबाद की नांपल्ली कोर्ट ने अभिनेता को समन जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 22 जून 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नांपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को इस मामले में सुनवाई के लिए तलब किया है। चीक्कडपल्ली पुलिस ने उन्हें केस में आरोपी नंबर 11 (A11) बनाया है। वहीं, संध्या थिएटर प्रबंधन को आरोपी नंबर 1 से 10 (A1-A10) के रूप में नामित किया गया है।

इस मामले में कोर्ट ने सिर्फ अल्लू अर्जुन ही नहीं, बल्कि कुल 19 अन्य आरोपियों को भी समन भेजा है। पुलिस पहले ही 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

यह घटना 4 दिसंबर 2024 को पुष्पा 2 के विशेष शो के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी। फिल्म के प्रीमियर के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उनका बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हाल ही में अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी श्रीतेज के घर पहुंचे थे। उन्होंने परिवार से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अरविंद ने श्रीतेज की छोटी बहन की पढ़ाई का खर्च उठाने का भी वादा किया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आगे भी हर संभव मदद जारी रहेगी।

फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है। 22 जून को होने वाली सुनवाई में अल्लू अर्जुन को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना होगा। वहीं, रेवती का परिवार और घायल श्रीतेज अब भी उस दर्दनाक हादसे के असर से जूझ रहे हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर