सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत, ‘गणपति बप्पा मोरया’ का लगाया जयकारा; मुंबा देवी के भी किए दर्शन
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत मंगलवार को मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद कंगना ने मुंबई की मुंबा देवी के भी दर्शन किए और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। कंगना इस दौरान मेटैलिक ऑरेंज और गोल्डन टिश्यू सिल्क साड़ी में नजर आईं। डार्क बॉर्डर वाली इस साड़ी में उनका लुक काफी अलग और खूबसूरत दिख रहा था।
सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना बाहर आईं। वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया। कंगना ने मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिए।
इस दौरान उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयकारा भी लगाया। उनके मंदिर पहुंचने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
कंगना ने बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंदिर दर्शन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर में पूजा करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “आज मुंबई के राजा श्री सिद्धिविनायक जी और मुंबई की माता श्री मुंबा देवी के दर्शन किए।” कंगना की इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 12 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 2008 के 26/11 आतंकी हमलों के दौरान मुंबई के ‘Cama and Albless Hospital’ के कर्मचारियों की बहादुरी पर आधारित थी। अब कंगना ‘क्वीन 2’ में नजर आएंगी। यह 2013 में आई उनकी चर्चित फिल्म ‘क्वीन’ का सीक्वल है। इसके अलावा वह आर. माधवन के साथ एक नई थ्रिलर फिल्म में भी काम कर रही हैं।
