सावधान; अंबाला में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 3 मरीजों में पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट…एक PGI रेफर

0

अंबाला शहर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। अब तक 3 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से एक मरीज को अंबाला से पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि दो मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।

अंबाला में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जानकारी के मुताबिक अब तक तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि दो मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं अंबाला नागरिक अस्पताल में फिलहाल स्वाइन फ्लू का कोई मरीज भर्ती नहीं है।

CMO डॉ. रेनू के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अस्पताल में अलग से वार्ड तैयार किया गया है और डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्टिंग की प्रक्रिया लगातार जारी है। स्वास्थ्य टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों की जांच और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटा रही हैं।

विभाग की ओर से लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। ऐसे में सीएमओ ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *