‘गुजरात के और पंजाब के स्कूलों की करा लें जांच’, अरविंद केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंज
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। एक वीडियो संदेश जारी कर केजरीवाल ने बीजेपी नेतृत्व को खुली चुनौती दी है कि वे गुजरात के 1,000 और पंजाब के 1,000 सरकारी स्कूलों की संयुक्त जांच करा लें, ताकि पूरा देश देख सके कि कहां की शिक्षा व्यवस्था बेहतर है।
पंजाब के 1000 स्कूलों की लिस्ट मैं देता हूं और गुजरात के 1,000 स्कूलों की लिस्ट आप दो। पूरा मीडिया साथ चलेगा, बीजेपी वाले भी आएं और हम भी जाएंगे। दोनों राज्यों के स्कूलों का इंस्पेक्शन करते हैं कि कौन से अच्छे हैं।
ये लोग 2018 का वीडियो चलाकर कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी का स्कूल खराब है। 2018 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी और 2017 तक बीजेपी की साझेदारी वाली सरकार थी, उन्होंने स्कूलों की ऐसी हालत की थी।
