पंजाब में कोहरे का कहर… बठिंडा-मानसा हाईवे पर PRTC बस और ट्रक के बीच टक्कर, कई घायल

0

पंजाब में मौसम का कहर लोगों को प्रभावित कर रहा है। सूबे में पड़ रही घनी धुंध की वजह से कई सड़क हादसे हो रहे हैं। बठिंडा में पीआरटीसी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। बठिंडा-मानसा हाईवे पर स्थित गांव मैसर खाना के पास रविवार सुबह धुंध कारण बस और ट्रक (ट्राले) के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में बस सवार कुछ यात्रियों को चोटे आई, जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जालंधर में भी हादसा हुआ है। जालंधर में धुंध के कारण एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर